Monday, August 4, 2025
Google search engine
HomeमनोरंजनRIP Pankaj Udhas: नहीं रहे मशहूर गायक पंकज उधास, 72 की अवस्था...

RIP Pankaj Udhas: नहीं रहे मशहूर गायक पंकज उधास, 72 की अवस्था हुआ निधन

RIP Pankaj Udhas: मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते 72 वर्ष की अवस्था में पंकज उधास ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बेटी ने गायक के निधन की खबर की जानकारी दी है। अचानक उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

72 की अवस्था में पंकज उधास ने ली आखिरी सांस :

72 साल के उधास ने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनकी बेटी नायाब उधास ने इसकी जानकारी दी।

नयाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, ‘बहुत भारी मन से, हम आपको पद्मश्री पंकज उधास के 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण दुखद निधन होने की सूचना दे रहे हैं।”

जानकारी के लिए बता दे पंकज उधास (Pankaj Udhas) लंबे समय से बीमार थे। 10 दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Ram Mandir : रामलला को अयोध्या में विराजे हुआ एक महीना

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments