Sunday, June 8, 2025
Google search engine
HomeLocalGorakhpur News: 80 बनेगा आधार एक बार फिर मोदी सरकार ,रोड शो

Gorakhpur News: 80 बनेगा आधार एक बार फिर मोदी सरकार ,रोड शो

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो के दौरान उमड़े जन सैलाब को संबोधित किया |

Pankaj Srivastav : 

 Loksabha Election:  गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो के दौरान उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करते हुए केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार आ रही है। इस बार 80 बनेगा आधार और फिर एक बार मोदी सरकार का मंत्र साकार होगा।उन्होंने कहा कि इस बार देश की जनता जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गुनगुना रही है। सीएम ने पहले मतदान फिर जलपान उसके बाद ही कोई काम का संकल्प भी जनता को दिलाया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में माफिया लगभग ख़त्म हो गए हैं, जो बचे हैं उनका भी सफाया किया जाएगा। यूपी को माफिया मुक्त करना ही हमारा संकल्प था और हमें प्रसन्नता है कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त कर दिया है।

जगह-जगह किया गया स्वागत 

सीएम के रोड शो के दौरान जहां जगह जगह फ़ूलों से स्वागत किया गया।वहीं गीतों और नारों की भी गूंज रही। इस दौरान बूथ पर वोट देने जाएंगे 400 सीट से मोदी जी को लाएंगे, जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे, जैसे गीतों के बीच लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। लोग खुद भी राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर का नारा लगाते दिखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments