Pankaj Srivastav:
Weather Update: पूर्वी यूपी में एक बार फिर पड़ रही भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। दिन के तापमान में रोज ही इजाफा हो रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है। गर्म पछुआ हवा के कारण तपिश में और इजाफा हो रहा है। रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इस बीच प्रचंड गर्मी के बीच पछुआ हवा भी कहर बरपा रही है। दोपहर में गर्म हवा लू के थपेड़ो का अहसास कराती है।
सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लोग जरूरी होने पर ही घर से निकल रहे है। इतना ही नहीं पशु पक्षी भी गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। तापमान और भी बढ़ने की संभावना है जिससे चार दिनों तक हिट वेव जारी रहेगा।



