Pankaj Srivastav
मजिस्ट्रेट ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा
गोरखपुर, नेपाल द्वारा नदियों में पानी छोड़े जाने से गोरखपुर में भी बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है जिसके तहत जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश ने जनपद के समस्त एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वह अपने अपने तहसील क्षेत्र में भ्रमण कर बाढ़ संबंधित ग्राम सभाओं का बराबर निरीक्षण करें।
इसके मद्देनजर आज जिसके ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने अपने तहसील के अंतर्गत सेंदुली वेंदुली गांव का निरीक्षण किया और अपने लेखपाल और कानूनगो को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ संभावित गांव पर बराबर निगरानी रखें जिससे बाढ़ आने की स्थिति पर ग्राम वासियों को राहत शिविर केंद्र पर पहुंचाया जा सके
और जिन स्थानों पर नाव की जरूरत हो वहां नाव लगा दी जाएं जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने की दिक्कत न होने पाए।उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्राम वासियों को राहत सामग्री उपलब्ध करा दिया जाए जिससे खाने के लिए किसी वस्तु की कमी नही हो सके। ग्रामवासी को परेशानी न होने पाए उन्होंने लेखपालों को बराबर गांव में कैंप करने के निर्देश भी दिए



