Homeक्राइमपड़ोसी देश नेपाल में गोरखपुर का व्यक्ति 174 ग्राम हेरोइन के साथ...

पड़ोसी देश नेपाल में गोरखपुर का व्यक्ति 174 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर भारत से नेपाल की ओर जा रही एक बाइक को सोनौली बॉर्डर से लगे बेलहिया में रोका गया

Krishna Gupta

India Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नेपाली सीमा के बेलहिया कस्बे में बुधवार को पुलिस ने गोरखपुर निवासी व्यक्ति को 174 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिव गुप्ता के रूप में हुई है, जो गोरखपुर का निवासी बताया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर भारत से नेपाल की ओर जा रही एक बाइक को सोनौली बॉर्डर से लगे बेलहिया में रोका गया। बाइक की तलाशी के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस कार्यालय रूपनदेही की संयुक्त टीम ने 174 ग्राम हेरोइन बरामद की। जांच का नेतृत्व कर रहे डीएसपी लक्ष्मी खनाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments