Dr. Anuj Sarakari And Constable: अभी कुछ दिनों पहले ही गोरखपुर के एक फेमस डॉक्टर अनुज सरकारी और एक सिपाही के बीच मारपीट का विवाद सामने आया है. इस घटना में जहां एक तरफ डॉक्टर की तहरीर पर सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तो वहीँ सिपाही की पत्नी का कहना है कि उसका पति निर्दोष हैं. उसने कुछ नहीं किया है. पत्नी के अनुसार जब सिपाही अपनी पत्नि को डॉक्टर को दिखाने गया हुआ था उस बीच जांच की चार्ज को लेकर डॉक्टर और सिपाही के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद डॉक्टर के बाउंसरो ने सिपाही को जमकर पीट दिया जिससे उसे गहरी चोटें आई है. पत्नि अपने पति को न्याय दिलाने के दर दर भटक रहीं है.
लेकिन य़ह मामला सिर्फ सिपाही और डॉक्टर के बीच का नहीं रहा गया है. डॉक्टर के इस हरकत के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है और य़ह मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
पीड़ित सिपाही और उसकी पत्नी के समर्थन में अब गोरखपुर के सपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर गए हैं और सिपाही को न्याय दिलाने के लिए ADG से मिलकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.



