HomeLocalशांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार : डीएम और एसपी

शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार : डीएम और एसपी

यह बातें जिलाधिकारी अनुनय झा आज निचलौल थाने में पीस कमेटी की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि एकता व भाईचारा बना रहे

Krishna Gupta 

Nichlaul News: सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा त्योहारों की गरिमा बनाए रखें जिससे त्योहारों के दौरान कोई दिक्कत न आए। यह बातें जिलाधिकारी अनुनय झा आज निचलौल थाने में पीस कमेटी की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि एकता व भाईचारा बना रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जगहों पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर लोगों की समस्याओं को जाने और उसका तुरंत निदान करें जिससे कोई दिक्कत न आए। गांव के ग्राम प्रधान गांव में आने वाले व्यक्तियों पर भी नजर रखें।

त्योहार के सीजन में भी व्यक्ति यदि अवैध पटाखा भंडारण करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें निचलौल थाने में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अनुनय झा पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने इस दौरान थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों को त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसडीम शैलेंद्र गौतम पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया खंड विकास अधिकारी समा सिंह, ओपन निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, एस आई अनुराग यादव, सकलदीप सिंह मृत्युंजय तिवारी विशाल सिंह हेड कांस्टेबल यशोदा नंदन यादव सत्येंद्र यादव दीपक पासवान, मिनहाज अली अब्दुल अलीम, दीनानाथ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments