HomeLocalबेसहारा पशुओं के आतंक से नागरिक परेशान

बेसहारा पशुओं के आतंक से नागरिक परेशान

इनकी चपेट में आने से आए दिन कोई न कोई घायल भी हो रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार मूकदर्शक बन बैठे हुए हैं

Krishna Gupta 

Nautnawa News: नौतनवा कस्बे में छुट्टा पशुओं के आतंक से लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया है। तेजी से बढ़ती संख्या और चहलकदमी से कस्बेवासी एवं राहगीर काफी परेशान हैं। इनकी चपेट में आने से आए दिन कोई न कोई घायल भी हो रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार मूकदर्शक बन बैठे हुए हैं। स्थिति यह है कि कस्बे के जयहिंद चौराहा, सब्जी मंडी, भुंडी मोहल्ला, हनुमान चौक, स्टेशन चौराहा, परसोहिया मोहल्ला, घंटाघर चौक, राहुल नगर, पुरानी नौतनवा, गांधी चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थानों पर छुट्टा पशु जगह-जगह झुंड के झुंड विचरण करते रहते हैं, जिनसे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं कस्बा भी जाम के झाम से कराहता रहता है। गली-मोहल्लों व चौक चौराहों पर झुंड में देखे जा रहे बेसहारा पशुओं को गौशाला में भेज की जा रही रस्म अदायगी।

नौतनवा कस्बे में विचरण करता बेसहारा पशुओं का झुंड लोगों का कहना है कि अधिक दबाव पड़ने पर खानापूर्ति करते हुए 4-6 पशुओं को पकड़कर कोरम पूर्ति कर ली जाती है। जिससे स्थिति हमेशा जस की तस ही बनी रहती है। शिकायत के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा। राजेंद्र प्रसाद, श्रवण ने कहा कि समस्या को लेकर जिम्मेदार बखूबी अवगत हैं, किंतु इसके समाधान को लेकर लापरवाह हैं। इसमें फंसने से सबसे अधिक परेशानी एंबुलेंस एवं स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments