HomeLocalसोनौली: फुटपाथ पर सब्जी लगाने वालो ने अधिशासी अधिकारी को घेरा

सोनौली: फुटपाथ पर सब्जी लगाने वालो ने अधिशासी अधिकारी को घेरा

फुटपाथ पर सब्जी लगाने को लेकर विवाद, नगर पंचायत ने दिया समाधान का आश्वासन

आदर्श नगर पंचायत सोनौली के एसएसबी गली मार्ग पर फुटपाथ पर सब्जी लगाने और व्यापारियों के बीच हुए विवाद का मामला सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय तक पहुंच गया। दर्जनों सब्जी विक्रेता और मकान मालिक अपने-अपने पक्ष रखने के लिए कार्यालय पहुंचे, जहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों की बात सुनी और मौके पर पहुंचकर समस्या का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेता और मकान मालिक आपसी सामंजस्य से कार्य करें, ताकि किसी को परेशानी न हो।

करीब 4:00 बजे दर्जनों सब्जी विक्रेता, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे, नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उनके साथ मकान मालिक भी मौजूद थे, जो फुटपाथ पर सब्जी लगाने से असुविधा की शिकायत कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और शोर-शराबा हुआ। अधिशासी अधिकारी ने दोनों पक्षों को शांत किया और तुरंत मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सब्जी विक्रेताओं के लिए उचित स्थान का निर्धारण किया जाएगा, जिससे फुटपाथ पर यातायात बाधित न हो और मकान मालिकों को असुविधा न हो।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments