HomeLocalबलिया में चोरों का अजब कारनामा, चांदी -सोना नहीं खेत में खड़ी...

बलिया में चोरों का अजब कारनामा, चांदी -सोना नहीं खेत में खड़ी फसल चुरा ले गए चोर

आज तक आपने चांदी-सोने, गहने और पैसों की चोरियां तो खूब सुनी होगी लेकिन बलिया में एक चोरी हैरान कर देने वाली है

आदित्य कुमार वर्मा/बलिया: आज तक आपने चांदी-सोने, गहने और पैसों की चोरियां तो खूब सुनी होगी लेकिन बलिया में एक चोरी हैरान कर देने वाली है। यहां चोरों ने एक अजब गजब करनामा कर दिखाया है जो कि पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि यहां चोरों ने चांदी सोने की नहीं बल्कि खेत में खड़ी फसल की ही चोरी कर ली है। जहां रेवती थाना क्षेत्र के नकवां गांव में चोर रातों-रात एक खेत में पहुंचे और वहां बोए गए हजारों रुपए के तैयार लहसुन की फसल उखाड़ ले गए। जिसके बाद खेत मालिक जब पुलिस के पास पहुंचा तो मामला चर्चा में आया।

पीड़ित किसान गुप्तेश्वर सिंह के अनुसार उन्होंने एक बीघा लहसुन की फसल लगाई थी और शनिवार की देर रात्री चोर उसमें से करीब आठ बिस्वा में लगभग पांच क्विंटल लहसुन उखाड़ कर ले गए। रविवार की सुबह जब वो सिचाई करने आए तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने इसकी लिखित शिकायत थाने पर कर दी है, मौके पर पुलिस भी आई थी, ऐसी घटना पहले कभी नही हुई थी इसलिए इस घटना से क्षेत्र के किसानो मे दहशत का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments