HomeLocalबलिया: टोपी पहनने पर शिक्षक बना हैवान, छात्र को सर लड़ाकर पीटा,...

बलिया: टोपी पहनने पर शिक्षक बना हैवान, छात्र को सर लड़ाकर पीटा, मुकदमा दर्ज।

टोपी पहनकर स्कूल आने पर छात्र का सर दीवाल में लड़ाकर मारपीट करने व जान-माल की धमकी देने के आरोप लगे हैं।

आदित्य कुमार वर्मा/बलिया: बलिया में महज टोपी पहनने को लेकर एक कक्षा छठवीं के छात्र से शिक्षक की हैवानियत हमने आई है। जहां चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर छात्र को टोपी पहनकर स्कूल आने पर छात्र का सर दीवाल में लड़ाकर मारपीट करने व जान-माल की धमकी देने के आरोप लगे हैं। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार की देर रात्री आरोपी शिक्षक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जनपद के चितबड़ागांव थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र के जयप्रकाश नगर कस्बे के निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह आरोप लगाया है कि उनका पुत्र श्लोक गुप्ता क्षेत्र के ही चितबड़ागांव स्थित नवभारत चिल्ड्रेन स्कूल में कक्षा छठवीं का छात्र है तथा विद्यालय के ही शिक्षक जितेन्द्र राय ने विद्यालय में टोपी पहनकर आने को लेकर श्लोक से मारपीट की थी जिसकी शिकायत उन्होंने गत 21 दिसंबर को विद्यालय के प्रधानाध्यापक से की थी। जिसके बाद आक्रोशित शिक्षक ने विद्यालय पहुंचे श्लोक से मारपीट करने के साथ ही उसका सर दीवाल में लड़ा दिया तथा उसे भद्दी गालियां देने के साथ ही जान-,माल की धमकी भी दी है। जिसमें श्लोक को काफी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार की देर रात्रि पीड़ित छात्र के पिता अनिल कुमार की तहरीर पर आरोपी शिक्षक जितेंद्र राय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 व 351(3) के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments