Homeराष्ट्रीयBollywood: सैफ से पहले इस एक्टर के घर में घुसना चाहता था...

Bollywood: सैफ से पहले इस एक्टर के घर में घुसना चाहता था हमलावर !

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सैफ़ अली खान के घर पर हमला करने से पहले किसी ने शाहरुख खान के घर पर भी रेकी की थी

Anchal Dwivedi 

Mumbai: सैफ़ अली खान पर हुए हमले के बाद पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री सहम गया है. फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स के बीच हलचल मची हुई है तो वहीँ एक और बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं. सैफ़ अली खान के घर पर किसने हमला किया इसको खंगालने में लगी पुलिस के सामने एक और बड़ी खुलासा करने वाली चीज़ आई है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सैफ़ अली खान के घर पर हमला करने से पहले किसी ने शाहरुख खान के घर पर भी रेकी की थी. पुलिस को शक है कि ये वो ही शख्स है जो सैफ के घर में घुसा था.

बताया जा रहा है कि 14 जनवरी को किसी अनजान शख्स ने शाहरुख खान के घर में रेकी की. शाहरुख खान के घर मन्नत के पास स्थित रिट्रीट हाऊस के पीछे की तरफ से 6 से 8 फिट लम्बी लोहे की सीढ़ी लगा कर शाहरुख के घर में देखने की कोशिश की जा रही थी. पुलिस को शक है कि शाहरुख खान के घर पर रेकी करने वाला व्यक्ति वही है, जिसने सैफ अली खान पर अटैक किया था. क्योंकि शाहरुख खान के घर के पास लगी CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगी है. इस फुटेज में दिखने वाले व्यक्ति की कदकाठी और बॉडी स्ट्रक्चर उस CCTV वाले व्यक्ति से मैच कर रहा है जो पुलिस ने जो पुलिस ने सैफ अली खान के बिल्डिंग की सीढियों से बरामद किया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments