Krishna Gupta
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए इसे सनातन संस्कृति की ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की अवधारणा के अनुरूप गरीबों किसानों युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वंचित को वरीयता के विजन को साकार करने के उद्देश्य से यह बजट तैयार किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज विधान सभा में प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हृदय से धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति देगा और सभी वर्गों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस बजट में गरीबों के कल्याण अन्नदाता किसानों की समृद्धि युवाओं के रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। बजट में शिक्षा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े प्रावधान किए गए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जा सके। प्रदेश के इस ऐतिहासिक बजट से उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।