Homeदुनियाभैरहवा में धूमधाम से मना महिला दिवस, महिला सफाई कर्मियों का हुआ...

भैरहवा में धूमधाम से मना महिला दिवस, महिला सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर नगर में ढोल नगाड़े के साथ एक भव्य रैली निकाली गई जो देवकोटा चौक से प्रारंभ होकर नगर पालिका कार्यालय तक पहुंची

Krishna Gupta 

भैरहवां (सिद्धार्थनगर) में आज सुबह अधिकार समानता और सशक्तिकरण के मुख्य नारे के साथ भैरहवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका में 115वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में ढोल नगाड़े के साथ एक भव्य रैली निकाली गई जो देवकोटा चौक से प्रारंभ होकर नगर पालिका कार्यालय तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं समाजसेवी नगर निगम के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

महिला सफाई कर्मियों का हुआ सम्मानरैली के पश्चात एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण अधिकारों और समानता के विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन ने महिला सफाई कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। नगर प्रमुख इश्तियाक खान एवं अन्य अधिकारियों ने महिलाओं को समाज में समान अवसर देने और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर प्रकाश डाला और उनके उत्थान के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments