Anchal Dwivedi
Meerut Crime: प्यार और विश्वास की मिली ऐसी सजा जिससे उड़े सबके होश, हर तरफ हो रही चर्चा, मुस्कान ने छीना कईयों के चहरे का मुस्कान! दरसल कुछ साल पहले सौरभ ने मुस्कान रस्तोगी से लव मैरिज की थी। जानकारी के मुताबिक सौरभ और मुस्कान 2015 में मिले, एक दूसरे से प्यार हो गया जिसके बाद 2016 में शादी रचा ली। दोनों की एक बेटी भी है। सौरभ मर्चेन्ट नेवी में कार्यरत था और उसकी पोस्टिंग लंदन में थी। जिसके कारण लंबे समय से मुस्कान मेरठ में ही अपनी बेटी के साथ अकेले रहती थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2019 में मुस्कान के जिंदगी में साहिल नाम का एक व्यक्ति आया और दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। लेकिन पति सौरभ को इसकी जरा भी भनक नहीं थी। वो तो पत्नी मुस्कान का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मेरठ पहुंचा था। 25 फरवरी को पत्नी का बर्थडे धूमधाम से मनाया लेकिन उसे क्या पता था कि जिस पत्नी पर वो इतना प्यार लूटा रहा है वो उसकी जान लेने की साजिश रच चुकी है। 4 मार्च को जब सौरभ रात को कमरे में सोने गया, उसी वक्त मुस्कान अपने कथित बॉयफ्रेंड साहिल को बुला कर उसपर हमला करवा देती है। सौरभ अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठता है।
जानकारी के मुताबिक मुस्कान और साहिल ने मिलकर शव के टुकड़े किए और उसे ड्रम में रखकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। और घर के बाहर ताला लगाकर मुस्कान ने आसपास के लोगों को बोल दिया कि वो और उसका पति सौरभ कुछ दिनों के लिए हिमाचल जा रहे है। जिसके बाद मुस्कान अपने आशिक के साथ मनाली चली गई और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं।
इस बीच मुस्कान एक बड़ी गलती कर बैठी थी। उसने अपनी मां को ये सारी बात दी थी। ये सोच कर कि मां उसका साथ देगी और किसी को कुछ बताएगी नहीं। लेकिन उसकी मां ने ही पुलिस को फोन कर घटना का खुलासा किया जिसके बाद पुलिस वहाँ पहुंच गई और पुलिस ने ड्रम को ड्रिल मशीन से तोड़कर लाश बाहर निकलवाई। पूछताछ के बाद सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने कबूल किया कि उसने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित के साथ मिलकर सौरभ कि हत्या की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
(Source: Media Reports)



