Homeहेल्थ और फिटनेसUP News; बलिया के महिला अस्पताल में हेपिटाइटिस- C की जांच पर...

UP News; बलिया के महिला अस्पताल में हेपिटाइटिस- C की जांच पर सवाल, HCV किट का मामला आया सामनें मरीज के ब्लड में या कीट में दिक्कत

रिपोर्ट: आदित्य वर्मा

UP News; UP के बलिया जनपद में फर्जी शादियों के बाद अब महिला अस्पताल में फर्जी HCV जांच किट का मामला सामने आया है. जहां महिला अस्पताल के लैब में होने वाली हेपिटाइटिस- C की जांच अब सवालों के घेरे में है. मामले में जिला महिला अस्पताल में हेपिटाइटिस-C की जांच के लिए आई, एक महिला ने अस्पताल में फर्जी टेस्ट किट से गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हेपिटाइटिस-C जैसी गंभीर बीमारी की जांच में इस प्रकार की अनियमितता जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रही है.

HCV जांच पर सवाल
दरअसल पूरा मामला जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई, एक महिला निक्की राय की HCV जांच रिपोर्ट से जुड़ा है. तीमारदारों का आरोप है कि, अस्पताल से HCV की जो रिपोर्ट दी जा रही है. वो गलत यानी फर्जी है तीमारदार ने बताया, इसकी जानकारी तब हुई जब बाहर से HCV की जांच कराई गई, तो हमारे भी होश उड़ गए. अस्पताल द्वारा HCV की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रसूता को चिकितस्का द्वारा रिपोर्ट क्रिटीकल बताते हुए रैफर कर दिया गया. वही परिजनों की माने तो शंका होने पर जांच बाहर से कराया तो निगेटिव रिपोर्ट आया. वो भी तीन बार अलग अलग कम्पनी के HCV किट से तीमारदारों ने इसकी शिकायत अस्पताल की CMS से की है.

Ballia News in Hindi

इस मामले में महिला अस्पताल की CMS सुमिता सिन्हा ने बताया कि, मुझे शिकायत मिली तो मरीज को दुबारा बुला कर अस्पताल के किट से जांच कराई तो पॉजिटिव आया. फिर बाहर से किट मंगा कर अपने सामने जांच कराई तो निगेटिव आया. जिसकी सूचना लिखित में वेयर हाउस और CMO को दे दिया गया है कि, इस कीट के लॉट को वापस किया जा रहा है. मामला संज्ञान आते ही कार्रवाई करते हुए फाल्स किट को वापस कराया जा रहा है. वह HCV किट डिस्ट्रिक वेयर हाउस से आया है.

वहीं CMO विजयपति द्विवेदी ने बताया कि, महिला का हेपिटाइटिस-C के लिए ब्लड टेस्ट किया गया. जिस स्टीफ‌ से किया गया उस डब्बे में 100 स्टीफन होती है. जांच में महिला का हेपिटाइटिस-C की रिपोर्ट पाज़ीटिव आने पर उसे भेज दिया गया. जिसके बाद जहां महिला गई वहां की टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव पाई गई. जिसके बाद महिला अस्पताल वापस आई महिला का उसी लाट के उसी बैच नंबर की स्टीफन से 2 बार जांच करने पर भी रिपोर्ट पाज़ीटिव ही आई. जिसके बाद मामले की सूचना ड्रग वेयरहाउस, UP MSCL व महानिदेशक को भी दे दी गई है.

महिला को इलाज के लिए भर्ती कर दी गया है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि, गत 29 मार्च 2023 को जिला स्वास्थ्य विभाग को UPMSCL से आस्कर मेडीकेयर लिमिटेड की कीट सप्लाई की गई थी. जिसमें महिला अस्पताल को 900, CHC दुबहण को 200, CHC नगरा को 200 CHC सोनवानी को 100 तथा जिला अस्पताल को 1200 की सप्लाई दी गई थी. उन्होंने बताया कि, अमूमन पाज़ीटिव केन में निगेटिव रिजल्ट देखने को मिलते हैं. ये पहला प्रकरण है जिसमें निगेटिव केस में पाज़ीटिव रिजल्ट आया हैं. मरीज के ब्लड में अथवा कीट में दिक्कत है यह जांच का विषय है.

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments