Farmer Protest Impact on Delhi Metro: 13 फरवरी का दिन दिल्ली मेट्रो के लिए एक रिकॉर्ड तोड़ दिन बन गया। दावा किया जा रहा है कि 13 फरवरी को दिल्ली मेट्रो पर 71.9 लाख दैनिक यात्रियों ने सफर किया जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
गौरतलब है किसान आंदोलन का यह तीसरा दिन है। बड़ी संख्या में किसान ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होकर पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के सभी बॉर्डर को लगभग सील कर दिया गया है। दिल्ली-यूपी, दिल्ली-पंजाब और दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाली सीमाओं पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है, और किसानों को राजधानी के अंदर प्रवेश न देने को कोशिश में जुटे हुए हैं।
किसान आंदोलन का प्रभाव दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ रहा है। किसान मार्च के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसकी वजह से कई रास्तों का डाइवर्जन हुआ है। इसके चलते लोगों जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
13 फरवरी को किसान आंदोलन का असर दिल्ली मेट्रो पर भी देखने को मिला। 13 फरवरी के दिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया है।
एक दिन में Delhi Metro से 71 लाख यात्रियों ने किया सफर-
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने सोशल मीडिया पर एक डाटा शेयर करते हुए बताया है कि 13 फरवरी मंगलवार के दिन दिल्ली मेट्रो से 71.09 लाख यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के ऑफिशल X हैंडल पर लिखा गया है कि –” दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार 13 फरवरी 2024 को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों की संख्या दर्ज करके, सितंबर 2023 में बनाए गए अपने सर्वाधिक दैनिक यात्रियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्रियों की संख्या थी।”
Delhi Metro broke its highest Passenger journeys record set in September 2023 by registering an unmatched 71.09 lakh passenger journeys on Tuesday (February 13, 2024), the highest ever daily passenger journeys. pic.twitter.com/xgtuEUS0dI
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 14, 2024
Farmer Protest: सरकार निकाले समाधान, वापस नहीं लौटेंगे किसान -राकेश टिकैत