Pankaj Srivastav
Gorakhpur News: कांग्रेस पार्टी के लिए एक दुखद खबर आई, जिसके बाद कांग्रेसियों में शोक की लहर है। दरअसल, गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की देर रात गाजीपुर टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जबकि उनकी पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं। इस संबध में अधिक जानकारी देते हुए पीसीसी सदस्य तौकीर आलम ने बताया कि आशुतोष और उनके एक दोस्त अलग अलग गाड़ी से दर्शन के लिए गए थे। जब वह लौट रहे थे तो आशुतोष तिवारी की गाड़ी टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक में टकरा गई।
माना जा रहा है कि घटना ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना में आशुतोष तिवारी की मृत्यु हो गई जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बीएचयू में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में तौकीर आलम ने कहा कि इस घटना से हम कांग्रेसी आहत हैं। आशुतोष जी काफी विनम्र और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।