सोनभद्र जनपद की पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। बता दें मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाश का पीछा किया था। बाइक से भागने के दौरान बदमाश गिर गया और पुलिस की गोली से घायल हो गया। जिसके बात उसे अस्पताल पहुंचाया गया।सीएचसी मधुपुर में उपचार के बाद चिकित्सको ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत के लोहरा – तकिया नहर के पास हुई मुठभेड़ में विशाल उर्फ अलगू यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी मड़नी शंकरपुर थाना चौबेपुर जिला वाराणसी को जनवरी माह में ट्रक चालक से हुई लूट की घटना में शामिल होने की वजह से गिरफ्तार किया गया। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनामी घोषित था।



