Homeक्राइमकुंभ स्नान पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति सोनौली में गिरफ्तार

कुंभ स्नान पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति सोनौली में गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को लाइक या शेयर करने से बचें

Krishna Gupta

कुंभ स्नान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और वीडियो साझा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें आरोपी युवक कुंभ स्नान को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता नजर आ रहा था।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनौली थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक समाज के स्थानीय नेता पप्पू खान ने अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को साझा किया।  जिसके बाद यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।  वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।  इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि वायरल वीडियो की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को लाइक या शेयर करने से बचें अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments