Homeक्राइमराजावादी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, दागे गए अश्रुगैस के गोले

राजावादी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, दागे गए अश्रुगैस के गोले

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है

Krishna Gupta 

नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार को राजावादी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण झड़पें हुईं. राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों ने निषेधित क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने अश्रुगैस का प्रयोग किया. जानकारी के अनुसार राजावादी समूह नेपाल में संवैधानिक राजतंत्र की बहाली और हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. उनका जुलूस जब तीनकुने क्षेत्र की ओर बढ़ा तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों के आक्रामक रुख को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. बता दे कि इससे पहले भी नेपाल में राजशाही समर्थक समय-समय पर इस तरह के प्रदर्शन करते रहे हैं. हालांकि सरकार ने इन प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर रखी है प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments