गाजीपुर।शादी समारोह के दौरान फायरिंग।
फायरिंग मे 6 लोग घायल,1 की हालत गम्भीर।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आलमपट्टी मे एक मैरिज हाल का मामला।
डीजे पर नाचने को लेकर विवाद मे फायरिंग।
पीएसी और यूपी पुलिस के सिपाही पर फायरिंग का आरोप।
शादी मे शरीक होने आया था पीएसी का सिपाही।
शराब के नशे मे हंगामे के बाद की फायरिंग।
शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने के विवाद मे फायरिंग की गयी है।फायरिंग मे 6 लोग घायल हो गये घायलों मे 1 की हालत गम्भीर है।मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आलमपट्टी मे एक मैरिज हाल का है।जहां गुलाब सिंह कुशवाहा की बेटी का विवाह था।बारात बिरनों क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव से आयी हुई थी।शादी समारोह के दौरान वधु पक्ष की ओर से आया मेहमान पीएसी का सिपाही रवींद्र यादव ने नशे की हालत मे डीजे पर नाचने को लेकर हंगामा शुरु कर दिया।जब लोगों ने उसका विरोध किया तो उसने अपने कई साथियों को बुला लिया।जिसमे यू पी पुलिस का भी एक सिपाही अरविंद यादव शामिल था।आरोपियों ने इस दौरान फायरिंग की।जिससे मौके पर मौजूद 6 लोग घायल हो गये।जिनका इलाज चल रहा है।फिलहाल पुलिस लेस दर्ज कर कार्यवाही मे जुटी हुई है।



