Homeमनोरंजनमशहूर कॉमेडियंस पर घिरे संकट के बादल, इन्होंने की थी ये...

मशहूर कॉमेडियंस पर घिरे संकट के बादल, इन्होंने की थी ये गलती !

र्व NCW प्रमुख और राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा ने एक्शन लेने के लिए कहा है। वहीं मनोज मुंतसीर शुक्ला ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कड़ी निंदा की है।

यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बता दें कि 2 दिन पहले आयोजित हुए एक कार्यक्रम में इन सभी ने अश्लीलता की सभी सीमाएं लांघ दी थी। यहां तक की माता-पिता पर भी अश्लील टिप्पणियां की गई थी। ये सभी बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिसके बाद लोग इनका जम कर विरोध कर रहे हैं।

पूर्व NCW प्रमुख और राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा ने एक्शन लेने के लिए कहा है। वहीं मनोज मुंतसीर शुक्ला ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कड़ी निंदा की है। उन्होंने लिखा है कि ये कॉमेडी का वो स्तर है, जिसने मानवता कला स्तर गिरा दिया है। कोविड से ज्यादा खतरनाक वायरस हमारे मोबाईल फोन्स में आ गए है।

इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़नवीस ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अभिव्यक्ति की भी कोई मर्यादा होती है। अगर इस तरह की कोई बात है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments