Homeमनोरंजनफ़िल्मी जगतEsha Deol Divorce: शादी के 12 साल बाद पति से अलग हुई...

Esha Deol Divorce: शादी के 12 साल बाद पति से अलग हुई धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली

Bollywood News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी ने तलाक(Esha Deol Divorce with husband Bharat Takhtani) की घोषणा की है। हालांकि बॉलीवुड के गलियारों से काफी दिनों से ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के अलग-अलग रहने की खबर सामने आ रही थी। अब इस कपल ने इस खबर पर मोहर लगा दी है।

गौरतलब है ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी जून 2012 में हुई थी। जून 2023 में इस कपल ने अपनी 11वीं शादी की सालगिरह को खुशी-खुशी मनाया था। ईशा देओल ने अपने पति को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर सालों साल साथ रहने का वादा किया था। लेकिन अचानक इस कपल के बीच मन मुटाव शुरू हुआ और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

Esha Deol Divorce:

ईशा देओल और भरत के तलाक के अटकलें तब शुरू हुई, जब हेमा मालिनी के जन्मदिन के अवसर पर भरत अनुपस्थित रहे। इसके बाद ईशा देओल के जन्मदिन में भी भरत शामिल नहीं हुए। तभी से यह खबर सामने आने लगी थी कि कपल के बीच में कुछ ना कुछ मनमुटाव चल रहा है और आखिरकार अब कपल ने तलाक की घोषणा कर दी है। जानकारी के लिए आपको बता दे ईशा और भरत दो बच्चियों के माता पिता हैं। इनकी बड़ी बेटी राधा 6 साल की है जबकि छोटी बेटी मिराया 4 साल की है।

अनिल कपूर, सलमान खान व फरदीन की जगह ‘No Entry 2’ में दिखेंगे बॉलीवुड के ये 3 सितारें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments