Bollywood News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। इंडस्ट्री का जाना माना कपल शादी के 6 साल बाद पहली बार पैरंट्स बनने वाला है। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। दीपिका पादुकोण मां बनने वाली है। अभिनेत्री ने यह खुशखबरी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।
गौरतलब है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के 6 साल बाद अब यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। जब से यह खुशखबरी सामने आई है उनके फैंस और चाहने वाले के बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
दीपिका पादुकोण ने शेयर की प्रेगनेंसी की खबर:
बता दे काफी दिनों से दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण मां बनने वाली है। अब अभिनेत्री ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है। दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रेगनेंसी की खबर शेयर की है।
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बच्चों के कपड़े, खिलौने और बच्चों से जुड़े कई आइटम बने हुए हैं। इसी तस्वीर के बीच में लिखा हुआ है ‘सितंबर 2024. दीपिका & रणवीर”
View this post on Instagram
Jaya Prada : पूर्व सांसद व अभिनेत्री जया प्रदा हुई फरार घोषित, जानिए क्या है पूरा मामला