Saturday, June 7, 2025
Google search engine
Homeमनोरंजनफ़िल्मी जगतGood News: जल्द पापा बनने वाले हैं वरुण धवन, शेयर की खुशखबरी

Good News: जल्द पापा बनने वाले हैं वरुण धवन, शेयर की खुशखबरी

Varun Dhawan: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के घर जल्द ही बड़ी खुशखबरी आने वाली है। शादी के 3 साल बाद वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा पहली बार पैरंट्स बनने वाले हैं। अभिनेता ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

Varun Dhawan First Baby Arriving soon:

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी 2021 को हुई थी। अब शादी के ठीक 3 साल बाद कपल पहली बार पैरंट्स बनने जा रहा है। जो इन दोनों के साथ-साथ उनके चाहने वालों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है।

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर इनके मैटरनिटी शूट की है। शेयर की गई तस्वीर में नताशा बेबी बंप के साथ नजर आ रही है। वही अभिनेता वरुण धवन अपनी पत्नी के बंप को चूमते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है कि –“We are Pregnent ( हम प्रेग्नेंट है, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है)”

अभिनेता के इस पोस्ट पर आलिया भट्ट, करण जौहर, कियारा आडवाणी, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर, अरमान मलिक सहित कई बड़े सेलिब्रिटीज ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही इनके फैन भी इस खुशखबरी के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

Bigg Boss OTT विजेता एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, रेव पार्टी में सांप वेनम का मिला सबूत

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments