HomeFeaturedधर्म कर्मबलिया: मुस्लिम धर्म गुरु का ऐलान, 21 जूलाई को हिन्दुओं का धर्मांतरण,गरजे...

बलिया: मुस्लिम धर्म गुरु का ऐलान, 21 जूलाई को हिन्दुओं का धर्मांतरण,गरजे बलिया के संत।

बलिया: मुस्लिम धर्म गुरु का ऐलान, 21 जूलाई को हिन्दुओं का धर्मांतरण,गरजे बलिया के संत।

आदित्य कुमार वर्मा/बलिया: मुस्लिम धर्म गुरु तौकीर रजा के 21 जूलाई को बड़ी संख्या में हिंदू युवक-युवतियों के धर्मांतरण, निकाह व उनसे कलमा पढ़वाने के ऐलान के बाद देशभर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में संत समाज में इस ऐलान को लेकर खासा आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीब कहे जाने वाले बलिया के रसड़ा स्थित श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी ने बयान की निंदा करते हुए इस पर एक विशेष कानून बनाकर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर सख्त कदम उठाने की मांग भी की है। उन्होंने बलिया के रसड़ा इलाके को धर्मांतरण का रेड जोन करार देते हुए कहा है कि यहां ईसाई मिशनरीयां गरीबों को वरगला कर धर्मांतरण करने का प्रयास कर रही है इन पर विशेष कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने तौकीर रजा के बयान को राजनैतिक पार्टियों के इशारे पर सजिशन उन्माद फैलाने वाला बयान करार दिया है।

तौकीर राजा के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी महंत कौशलेंद्र गिरी ने कहा कि इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ को शख्त कदम उठाना चाहिए और ऐसे लोगों के विरुद्ध शख्त कार्यवाही होनी चाहिए, एक मजबूत ऐसा कानून बने की कोई व्यक्ति ऐसा शब्द न बोले जिससे समाज में भ्रांतिया फैले वातावरण खराब हो एक ऐसा कानून हो कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाया जा सकें। धर्मांतरण के विषय पर एक ऐसा केन्द्र सरकार को शख्त से शख्त कानून बनाना चाहिए कि ऐसा धर्मांतरण न हो सकें। खासतौर पर देखिए तो बलिया का रसड़ा धर्मांतरण का रेड जोन बन चुका है‌। जहां ईसाई काफी तेजी से धर्मांतरण करा रहे है जो सीधे साधे लोग है उनको बहला फुसला कर के और भ्रमित करके धर्मांतरण करा रहे है।

उन्होंने मांग की है कि कानून बने और उसको पालन करा सकें और लागू हो। ऐसे लोगों को बोलने से पहले एक बार सोचना पड़े। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ जी बने है। 2017 से तबसे उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश बन गया है इसकी छवि देश दुनिया में एक अलग पहचान बन गई है। वर्तमान में देश में एक अलग माहौल चल रहा है हिंदू मुस्लिम करना, दंगा फसाद कराना उत्तर प्रदेश में जबसे लोकसभा चुनाव हुआ है उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में कुछ सीटे प्रभावित हुई। तबसे विपक्षी पार्टियों के द्वारा साजिसन ये कराया जा रहा है समाज में उन्माद की स्थिति बढ़े और वातावरण खराब हों।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments