Krishna Gupta
महाकुंभ प्रयागराज 2025 और मौनी अमावस्या को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी महराजगंज के निर्देशन में सीमावर्ती पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सरहदी क्षेत्र एव राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल गश्त और वाहन चेकिंग की।
सोनौली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में सोनौली पुलिस ने गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया। साथ ही, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें।



