Sunday, June 8, 2025
Google search engine
HomeमनोरंजनBigg Boss OTT विजेता एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, रेव पार्टी में...

Bigg Boss OTT विजेता एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, रेव पार्टी में सांप वेनम का मिला सबूत

जाने-माने यूट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एलविश यादव (Elvish Yadav) एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। नवंबर 2023 के रेव पार्टी मामले में जांच के दौरान नया खुलासा होने पर मचा है बवाल। दरअसल FSL की जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि रेव पार्टी में पकड़े गए सपेरो के पास मौजूद विष कोबरा वेनम में जहर मौजूद था। रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि कोबरा करैत प्रजाति के सांप के जहर होने की पुष्टि की गई है।

गौरतलब है नवंबर 2023 में भाजपा सांसद मेनका गांधी की एनजीओ पीपुल्स फॉर एनिमल के सदस्य ने नोएडा कमिश्नरेट में एल्विस यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने पांच सपेरो को गिरफ्तार किया था। युटुबर के ऊपर यह इल्जाम था कि उनके द्वारा चलाई जा रही रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई की जा रही थी। इस मामले में पूछताछ करने के बाद एल्विस यादव (Elvish Yadav) को छोड़ दिया गया था। और गिरफ्तार सपेरो के पास से पाए गए विष को जांच के लिए भेज दिया गया था।

अब इस जांच की रिपोर्ट आई है जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है कि पार्टी से गिरफ्तार किए गए सपेरो के पास मौजूद विष कोबरा वेनम में जहर मौजूद था। इस रिपोर्ट के आधार पर नोएडा कोतवाली सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज हो गया है।

Aditya Narayan: लाइव कंसर्ट में फैंस के साथ बदसलूकी करने को लेकर आदित्य नारायण ने कह दी ये बात

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments