Homeराष्ट्रीयDelhi News : ईडी द्वारा सांसद गुप्ता के साथ केजरीवाल के निज...

Delhi News : ईडी द्वारा सांसद गुप्ता के साथ केजरीवाल के निज सचिव के ठिकानों पर छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह मनी लॉंड्रिंग मामले मेंआम आदमी पार्टी के नेताओं के करीबन 10 ठिकानों पर दबिश दी है

Delhi News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह मनी लॉंड्रिंग मामले मेंआम आदमी पार्टी के नेताओं के करीबन 10 ठिकानों पर दबिश दी है. ‘आप’ नेता अतिशी ने ईडी द्वारा पार्टी के सांसद एनडी गुप्ता, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निज सचिव विभव और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के ठिकानों पर ईडी के छापा मारने की बात कही है।

Delhi News : 

दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री अतिशी मार्लिन ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी को डराने, धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ईडी पर बयानों के साथ फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप के वरिष्ठ नेताओं को फंसाने की कोशिश की जा रही है. हमें चुप कराने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि ईडी के पास भ्रष्टाचार का एक भी सबूत नहीं है।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही कथित शराब घोटाले को लेकर ईडी की निगाहों में चढ़े हुए हैं। ईडी द्वारा उन्हें पूछताछ के लिए पहले ही पांच बार समन भेजा जा चुका है, लेकिन कोई न कोई बहाना कर केजरीवाल पूछताछ से बचते रहे हैं। आखिरकार थक-हारकर ईडी को पूछताछ के लिए न्यायालय की शरण में जाना पड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments