HomeDeoria: सदर कोतवाली में अवैध गांजा, शराब व स्मैक बिक्री के खिलाफ...

Deoria: सदर कोतवाली में अवैध गांजा, शराब व स्मैक बिक्री के खिलाफ जनता का प्रदर्शन

Riport By: Ajresh kumar (Deoria)

Deoria: देवरिया जनपद के वार्ड नंबर आठ में अवैध रूप में गांजा शराब स्मैक जैसी नशीली पदार्थों को बेचने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय जनता का कहना है कि सदर कोतवाली के पुलिस की मिली भगत से हमारे बच्चों की जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। देवरिया सदर कोतवाली नशीली पदार्थ बेचवाने का काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर तथा लाइन ऑर्डर का पालन करने के लिए निर्देश जारी होने के बावजूद भी देवरिया (Deoria) सदर कोतवाली उनके लाइन ऑर्डर को ध्वस्त करती नजर आ रही है।

गौरतलब है देवरिया सदर कोतवाली से महज 300 मीटर की दूरी पर आने वाला वार्ड नंबर 8 सकररा पार खर्जरवा रोड में अवैध रूप से कच्ची शराब, गांजा, चरस, स्मैक जैसी नशीली पदार्थों को बेचा जा रहा है। स्थानीय जनता का कहना है कि हम लोगों ने इसकी शिकायत सदर कोतवाली और पुलिस अधीक्षक को दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज जनता ने नारेबाजी करते हुए ,जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सोपा और अपनी मांगों को रखा कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं पूरी होती हैं, अवैध रूप से बेची जा रही शराब और गांजा स्मैक जैसी नशीली वस्तुओं को बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए वहां के दुकानदारों को हटाया नहीं गया ,तो हम लोग आमरण अनशन कर धरना प्रदर्शन उग्र रूप से करेंगे।

देखना यह है उत्तर प्रदेश सरकार के दिए निर्देशों का पालन देवरिया जनपद के उच्च अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी करते हैं, या ऐसे ही धनउगाई कर स्थानीय जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे। जब इसकी जानकारी जिला अधिकारी को दी गई तो उन्होंने कहा इस मामले को संज्ञान ले लिया गया है बहुत जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पत्रकारों के कैमरे के सामने आने से मना कर दिया।

Deoria News: देवरिया जिले के लार में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments