Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति दूसरी शादी करने की बात बोल कर पहली पत्नी काे घर से निकलने की धमकी दे रहा है। बात न मानने पर ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की बात कही है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
10 लाख और चार पहिया मांगने का भी आरोप
गोमती नगर विस्तार थाना अंतर्गत मलेशेमऊ निवासी महिला द्वारा बताया गया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले मो. अकील के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 10 लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। मायके वालों के असमर्थता जताने पर उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे हैं। वह किसी तरह बर्दास्त करती रही। अब पति आए दिन घर से लापता रहते हैं। पूछने पर दूसरी शादी करने की बात कह रहे हैं।
ससुरलवालों समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता पति की इन हरकतों से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची। जहां उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पिटिता के मुताबिक, आरोपी घर से नहीं निकलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह काफी प्रताड़ित है। आरोपी उसे आत्महत्या के लिये मजबूर कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि पति अकील समेत छह ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।