Report By : ब्रजेन्द्र पाण्डेय (महराजगंज)
महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से दहशत भरी खबर सामने आई है। नेपाल बॉर्डर से सटे जिले के एक गांव में एक महिला पर तेदुएं ने हमला बोल दिया।
जानिए क्या है पूरी खबर:
महराजगंज जिले के एक गांव में खेत के पास लकड़ी इकट्ठा कर रही एक महिला पर तेंदुए के तीन शावकों ने हमला बोल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े तो तेंदुआ, लोगों की भीड़ देख अपने शावकों के साथ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया।
घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई और महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए व शावकों के तलाश में जुट गई। साथ ही ग्रामीणों को वन जीवों से सतर्क रहने के लिए अपील किया। लेकिन जंगली तेंदुए व शावकों के पकड़े न जाने के बाद ग्रामीणों में जहां एक तरफ वन विभाग के प्रति आक्रोश है तो वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे गांव में घटी घटना:
बताया जा रहा है की महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सरहद से सटे गेड़हवा गांव के पास से होकर गुजरी टेल फॉल नहर पटरी पर एक महिला लकड़ी के टुकड़ों को इकट्ठा कर रही थी। इसी बीच महिला पर तेदुएं के शावकों ने हमला बोल दिया। हमलें में महिला घायल हो गई। महिला की चीख पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचने के लिए दौड़े। वहीं अपने ओर लोगों को आते देख तेदुएं ने शावकों के साथ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।