Homeराष्ट्रीयMirzapur News : अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन का सर कुचल कर हत्या, पुलिस जांच में...

Mirzapur News : अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन का सर कुचल कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Mirzapur News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के चतुरिया गांव के सिवान में उस समय सनसनी फैल गई, जब अरहर के खेत में रविवार शाम को एक युवक का सिर कुचला हुआ शव मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराया तो पता चला मृतक युवक बिहार का रहने वाला है,जो अल्ट्रासाउंड सेंटर में टेक्नीशियन के पद पर काम करता था.

Mirzapur News :

तीन दिन से लापता युवक की अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक ने थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था.लापता होने की जानकारी पर परिजन भी थाने में पहुंच कर शिकायत की थी.बताया जा रहा है बिहार के खगडिया जिला के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछवैता गांव के रहने वाला अमित कुमार विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौराहे पर स्थित जेपी अल्ट्रासाउंड सेंटर में टेक्नीशियन के पद पर काम करता था 16 फरवरी के रात से लापता था. रविवार के शाम को अरहर के खेत में पशु भागने गए खेत मालिक ने अमित का शव देखकर ग्रामीणों को बताया ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है.

Good News: जल्द पापा बनने वाले हैं वरुण धवन, शेयर की खुशखबरी

बिहार के खगडिया जिला से मुझे मृतक अमित के भाई अजीत ने बताया कि 45 दिन से अल्ट्रासाउंड सेंटर पर काम कर रहा था. 16 फरवरी के रात अपने पत्नी से बात किया था उसके बाद से फोन बंद जा रहा था संपर्क नहीं होने पर बिहार से विंध्याचल थाने पहुंचकर संपर्क किया अल्ट्रासाउंड संचालक से बात किया गया तो सीसीटीवी नहीं दिखाई ऊपर धमकी दिया. अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्टाफ पर शक है हत्या कर शव फेके जाने का. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि अरहर के खेत में एक शव मिला था शिनाख्त करा ली गई है जो बिहार का रहने वाला है एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर टेक्नीशियन के पद पर काम करता था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments