Homeमिर्जापुर: करोड़ों के मकान पर पत्नी ने किया कब्जा पति को निकाला...

मिर्जापुर: करोड़ों के मकान पर पत्नी ने किया कब्जा पति को निकाला बाहर, पति ने चलाया जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पत्नी को करोड़ों के मकान का मालकिन बनाने वाला पति अब दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गया है। पति को घर से बेदखल किए जाने पर पति ने कलेक्टर परिसर में जागरूकता अभियान चलाया। पत्नी से पीड़ित पति न्याय की गुहार लगा रहा है। पति, पत्नी के द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगा रहा है। जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठा पति, गुजारे भत्ते की भीख मांग रहा है। कलेक्ट्रेट में उपस्थित लोगो ने पति के दान पात्र में कुछ पैसा भी दान किया है।

मिर्जापुर हिंदी न्यूज:

जानिए क्या है पति और पत्नी का मामला-

पति के द्वारा पत्नी को बेदखल करने के मामले तो आप कइयों देखे होंगे पर पत्नी के द्वारा बेदखल करने का एक मामला यूपी के मिर्जापुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में सामने आया है । ये प्रताड़ित पति, पत्नी के द्वारा न केवल घर से धक्के मारकर निकाल दिया गया है, बल्कि पत्नी द्वारा इस पर कई झूठे मुकदमे भी दर्ज करा दिए गए हैं, जिसकी पैरवी करते-करते पति कंगाल हो गया । इस प्रताड़ित पति का नाम है – कमाल अहमद। आज जिला मुख्यालय पर अपना दर्द लिए पहुंचे कमाल अहमद ने पत्नी के उत्पीड़न को बयां किया।

मकान मालकिन बनते ही पत्नी ने दिखाया अपना असली रूप :

कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा मोहल्ले के रहने वाले कमाल का निकाह 30 वर्ष पूर्व हुआ था । निकाह के बाद 3 बेटे भी हुए । ओमान जाकर काम करने वाला कमाल परिवार के लिए कमाता रहा। पत्नी के नाम एक करोड़ का मकान भी बनवा दिया। मकान मालकिन बनते ही बेगम का दिमाग चढ़ गया । 5 वर्ष पूर्व शौहर कमाल और उसके माता-पिता, भाई सभी के नाम कई मुकदमे दर्ज करा दिए । मुकदमे के लिए ओमान देश से आने-जाने में कमाल के लाखों रुपए खर्च हो गए । पूरा परिवार बिखर गया। पत्नी के द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे झूठे है के लिए कई साक्ष्य दिए पर कोई सुनवाई नहीं हुई । कई जगह की ठोकर खाकर मजबूर होकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठना पड़ रहा है।

Gorakhpur News; कब्रिस्तान है इसका घर और कब्रों की देखरेख है इसका काम, पत्नी और बच्चों के साथ कब्रों के बीच करता है वाक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments