Monday, August 4, 2025
Google search engine
Homeबेटी का फोन न उठने पर पुलिस के साथ ससुराल पहुंची मां,...

बेटी का फोन न उठने पर पुलिस के साथ ससुराल पहुंची मां, बेटी की हालत देख सबके उड़े होश

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नवविवाहित बेटी का फोन नही उठने पर माँ को कुछ शक होने पर परिवार के साथ थाना पहुची और पुलिस के साथ बेटी के ससुराल पहुंची। जब पुलिस ने घर का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो चारपाई पर पड़ा हुआ था लड़की का शव। मां ने ससुराल वालो पर लगाया दहेज हत्या का आरोप। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कधिया गांव के रहने वाले मोनू सिंह उर्फ रावेंद्र सिंह की 24 वर्षीय पत्नी पारुल उर्फ कौशिकी की बीती रात घर के अंदर चरपाई पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा था। मायके पक्ष के सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की माँ रेनू सिंह निवासी थवई थाना ललौली ने बताया कि 14 फरवरी दिन बुधवार की रात में बेटी को कई बार फोन करने पर जब फोन नही उठा तो परिवार के साथ पुलिस को लेकर बेटी के ससुराल पहुंची तो पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो चरपाई पर बेटी का शव पड़ा था।

मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

मृतका की माँ ने तहरीर में लिखकर दिया है कि बेटी की शादी 11 मार्च 2023 को मोनू सिंह उर्फ रावेंद्र सिंह के साथ बड़े ही धूमधाम से किया था।शादी के कुछ माह बाद दामाद दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगा।यह बात बेटी ने कई बार फोन पर बताया था।अभी कुछ दिन पहले बेटी के साथ मारपीट करने पर बेटी ने महिला थाना में शिकायत किया था।जहां पर दामाद समझौता करने के बाद बेटी को घर ले गया।उसके बाद रोज बेटी को प्रताड़ित करता था। 14 फरवरी के दिन उसने बेटी की हत्या कर दी।

थाना प्रभारी विंनोद कुमार मौर्य ने बताया कि एक महिला का शव उसके घर पर मिला है। मृतका की माँ के तहरीर पर पति मोनू सिंह उर्फ रावेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो दिनों के अंदर बस्ती जिले से चार बच्चे हुए लापता

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments