Saturday, June 7, 2025
Google search engine
HomeमनोरंजनBreaking: मशहूर टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन, ये रिश्ता क्या कहलाता...

Breaking: मशहूर टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन, ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा सीरियल में आए थे नजर

RIP Rituraj Singh: टेलीविजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीवी के मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। अभी हाल ही में अभिनेता को स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में देखा गया था।

अभिनेता ऋतुराज सिंह के निधन के अचानक खबर आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता का जन्म कोटा राजस्थान में सन 1964 में हुआ था। मात्र 59 साल की अवस्था में अभिनेता का अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है।

पॉपुलर टीवी शोज में किया था काम –

अभिनेता ऋतुराज सिंह ने साल 1993 में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपने करियर में इन्होंने कई पॉपुलर सीरियल जैसे दिया और बाती हम, हिटलर दीदी, शपथ, आहट, ज्योति, ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया था। इन दिनों अभिनेता स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में नजर आ रहे थे।

ऋतुराज सिंह फिल्मों में भी आए हैं नजर –

टीवी सीरियल के अलावा अभिनेता ऋतुराज सिंह राजनीति बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

ऋतुराज के अचानक निधन की खबर सामने आने से हर कोई हैरान रह गया है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Good News: जल्द पापा बनने वाले हैं वरुण धवन, शेयर की खुशखबरी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments