Report By:-आदित्य कुमार वर्मा (बलिया)
मौसम ठंड का है और इन दिनों भी लोगों को पर्सनल हाईजीन मेंटेन रखना आवश्यक हो जाता है । जिसके लिए स्नान करना हाईजीन मेंटेन करने की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा माना जा है । ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि ठंड में नहाने की कुछ ग़लत आदतें आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती हैं । ऐसे में सुगर और बल्ड प्रेशर के मरीजों में स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है । तो अगर आप भी डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि इससे इन मरीजों को पैरालिसिस तक की शिकायत हो सकती है ।
क्या है नहाने की ग़लत आदतें
नहाने की वो कौन सी गलती आदतें हैं जो लोगों को स्ट्रोक जैसी खतरनाक अवस्था का शिकार बना सकती हैं, बलिया के जनरल फिजिशियन डॉ राकेश सिंह ने विस्तार से इसकी जानकारी दी है । पहल 24 से खास बातचीत में डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया है कि ठंड में नहाने की ग़लत आदतें लोगों में स्ट्रोक के खतरे को बढ़ावा देती है जिसमें खास तौर पर डायबिटीज और ब्लडप्रेशर के मरीजों को सावधान रहने की आवश्यकता है । डाक्टर राकेश सिंह बताते हैं कि लोगों में नहाने की गलत आदतें जैसे लोग सामान्य पानी से स्नान करते हैं और लोग सीधे सर पे सामान्य पानी डालते हैं । जो कि डायबिटीज और ब्लडप्रेशर के मरीजों में स्ट्रोक के खतरे को बढ़ावा देती हैं जिससे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज पैरालिसिस के शिकार भी हो सकते हैं ।
क्या हैं बचाव के उपाय
डॉ राकेश सिंह बताते हैं कि नहाने की ग़लत आदतों में सुधार और स्ट्रोक के खतरे से बचाव के लिए डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है । जिसमें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए आवश्यक है कि वे गर्म पानी से स्नान करें और अगर उन्हें सामान्य पानी से स्नान करने की आदत है तो आवश्यक है कि वे सामान्य पानी को सीधे सर पे न डालकर पैरों या कंधे से स्नान करना सुरू करें। जिससे शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है तथा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज स्ट्रोक के खतरे से दूर रहते हैं तथा लोगों की जान बच सकती है ।
आंखों से नही जज्बें से सुनील ने किया नेट क्वालीफाई, नेत्रज्योति गई लेकिन जज्बा नही



