HomeLocalभाजपा नेता ने डीएम को पत्र लिख कर शिकायत की

भाजपा नेता ने डीएम को पत्र लिख कर शिकायत की

शिक्षामित्रों के सहारे विद्यालय चलते है लेकिन उन्ही को परेशान करते है। भाजपा नेता सुधीर पांडेय ने बताया कि मेरे द्वारा पहले भी शिकायत किया गया था।

 

सोनभद्र जिले में एबीएसए की कार्यप्रणाली की जांच के लिए भाजपा नेता ने डीएम को पत्र लिख कर शिकायत की है कि विद्यालय समय मे खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने दो चहेते अधयापकों के साथ घूमते नजर आए, जबकि शासन की गाइड लाइन के अनुसार बच्चों की पढ़ाई किसी दशा में अवरुद्ध नहीं होनी चाहिए।

वही भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि भगोड़े शिक्षको को पनाह देते है। इतना ही नही शिक्षामित्रों के सहारे विद्यालय चलते है लेकिन उन्ही को परेशान करते है। भाजपा नेता सुधीर पांडेय ने बताया कि मेरे द्वारा पहले भी शिकायत किया गया था।

इसके बाद सुधार आया था लेकिन इस समय पुनः एबीएसए म्योरपुर की कार्य प्रणाली से अध्यापको सहित क्षेत्रीय जनता में रोष ब्याप्त है। बता दें कि भाजपा नेता द्वारा जिले के आलाधिकारियों को लेटर के माध्यम से अवगत कराया गया जिससे की बच्चों का पठन पाठन सही ढंग से हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments