HomeLocalमहराजगंज नौतनवा खनुवा मार्ग के डंडा नाले पर सेतु स्वीकृत

महराजगंज नौतनवा खनुवा मार्ग के डंडा नाले पर सेतु स्वीकृत

यह सेतु न केवल लोगों की दैनिक यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि वाहनों का आवागमन भी सुरक्षित और आसान हो जाएगा।

Krishna Gupta

Maharajganj News: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री ने विधायक ऋषि त्रिपाठी की विशेष पहल पर आमजन की सुविधा के लिए नौतनवा खनुवा मार्ग के डंडा नाले पर सेतु पहुंच मार्ग की स्वीकृति प्रदान की है। जैसे ही यह सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को मिली, खासकर खनुवा और आसपास के गांवों के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। खनुवा और डाली के ग्राम प्रधानों, नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और आभार व्यक्त किया।

डंडा नाले पर सेतु के निर्माण से खनुवा, बरगदही और आसपास के गांवों के निवासियों को आवागमन में सुगमता होगी। लंबे समय से इस नाले पर पुल के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब विधायक की पहल और मुख्यमंत्री की विशेष अनुकंपा से साकार किया जा रहा है। यह सेतु न केवल लोगों की दैनिक यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि वाहनों का आवागमन भी सुरक्षित और आसान हो जाएगा।

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं और इसी के चलते एक महीने में नौतनवा विधानसभा को तीन बड़ी परियोजनाओं का तोहफा मिला है। क्षेत्रवासियों ने इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानते हुए विधायक की सराहना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments