Krishna Gupta
महाराजगंज जिले के सबसे बड़े व्यावसायिक कस्बे, नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र, में लंबे समय से जर्जर विद्युत तारों के मकड़जाल के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। सरकार के 22 घंटे विद्युत आपूर्ति के वादे के बावजूद नगरवासियों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था, खासकर गर्मी के दिनों में, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा था। इस समस्या से नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी काफी चिंतित थे और उन्होंने विधायक ऋषि त्रिपाठी से इस समस्या के समाधान के लिए लगातार अनुरोध किया।
विधायक के प्रयासों से अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने ऊर्जा मंत्री श्री ए०के० शर्मा से मिलकर इस मुद्दे को उनके संज्ञान में लाया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जर्जर तारों को बदलने की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिससे नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नं. 7 घनश्याम नगर में तार बदलने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, और अब वार्ड नं. 21 राजेन्द्र नगर में कार्य प्रगति पर है। जल्द ही नगर के सभी वार्डों में यह कार्य संपन्न कर दिया जाएगा।



