Monday, June 2, 2025
Google search engine
HomeLocalकान्हा गौशाला में नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया गौ पूजा, सजाया गया...

कान्हा गौशाला में नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया गौ पूजा, सजाया गया गौशाला

बाबा टिकोरी ने विधि विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना कराई, जिसमें नगर पंचायत के लिपिक हरिकेश गौड़ भी शामिल रहे

Krishna Gupta 

Sonauli News: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के कान्हा गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान समेत कई गौभक्तों ने गौ माता का पूजन कर उन्हें श्रद्धा अर्पित की। नगर पंचायत द्वारा गौशाला परिसर की विशेष सफाई कर उसे फूलों की माला और रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया।
पूजा कार्यक्रम की शुरुआत चंचाई माता मंदिर के पुजारी बाबा टिकोरी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। बाबा टिकोरी ने विधि विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना कराई, जिसमें नगर पंचायत के लिपिक हरिकेश गौड़ भी शामिल रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान ने गौ माता को तिलक लगाया, माला पहनाई और हरा चारा खिलाया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गौ माता भारत की आस्था, अर्थव्यवस्था, और सांस्कृतिक उन्नति की आधार हैं। उनका संरक्षण और सेवा करने के लिए हम सभी को संकल्पित होना चाहिए।

सभासद अमीर आलम गौ माता को फल खिलाते हुए इस विशेष मौके पर अधिशासी अधिकारी राहुल यादव, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक यादव, डॉ. प्रभाकर विक्रम सिंह, सभासद अमीर आलम, वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments