HomeLocalगरबा एवं डांडिया के रंग में रंगा राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी,...

गरबा एवं डांडिया के रंग में रंगा राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, नौतनवा

र्यक्रम शाम 5:00 बजे से प्रारंभ हुआ ज्योति रात तक चला, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए

Krishna Gupta

Maharajganj News: शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी के पावन अवसर पर नौतनवा के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में गुरुवार को गरबा एवं डांडिया का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और कार्यक्रम को रंगारंग बनाया।  फार्मेसी
कॉलेज के निर्देशक डॉक्टर शोभाराम साहू ने बताया कि कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से प्रारंभ हुआ ज्योति रात तक चला, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए। इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य छात्रों में भारतीय परंपराओं और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने परंपरागत वेशभूषा में डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरे माहौल में उत्सव की छटा बिखर गई। छात्रों का नेतृत्व कर रही कॉलेज की अध्यापिका श्रीमती छाया साहू ने गरबा का महत्व और मतलब क्या है विस्तार से प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments