HomeLocalडीएम महाराजगंज ने बैंकों के साथ की अहम बैठक

डीएम महाराजगंज ने बैंकों के साथ की अहम बैठक

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत ऋण वितरण की प्रक्रिया को तेज किया जाए

Krishna Gupta 

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों संग एक बैठक की।  बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत ऋण वितरण की प्रक्रिया को तेज किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें। डीएम ने कहा कि यह योजना युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही है।  इसके सफल क्रियान्वयन के लिए बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि वे पात्र आवेदकों को शीघ्र ऋण प्रदान करें और योजना से जुड़े समस्त औपचारिक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें।  बैठक के दौरान विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं जिनके समाधान के लिए जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप हर युवा को स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments