HomeLocalनगर पंचायत में सभासदों ने खायी मिठाई, खुशी का किया इजहार, जाने...

नगर पंचायत में सभासदों ने खायी मिठाई, खुशी का किया इजहार, जाने क्यो?

ज्ञात हो कि नगर पंचायत सोनौली के अधिकांश सभासदों ने विकास कार्यों और अन्य मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी

Krishna Gupta 

सोनौली नगर पंचायत कार्यालय पर सभासदों द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन सोमवार को स्थगित हो गया। सभासदों और अध्यक्ष हबीब खान के बीच बैठक में सभी मुद्दों का समाधान हो गया। इसके बाद सभासदों ने मिठाई खाकर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि अब नगर पंचायत में किसी प्रकार का कोई प्रतिरोध नहीं है। सभासदों ने दावा किया कि उनकी सभी मांगें पूरी हो गई हैं।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत सोनौली के अधिकांश सभासदों ने विकास कार्यों और अन्य मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसी के तहत सोमवार को सभासद करम हुसैन के नेतृत्व में सभी सभासद दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष हबीब खान से मुलाकात की।

अध्यक्ष हबीब खान ने सभी सभासदों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक के दौरान निर्माण कार्यों में हुई शिकायतों पर वरिष्ठ लिपिक को सख्त निर्देश दिए गए कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। सभासदों की मुख्य मांग विकास कार्यों का लेखा-जोखा देखना था। बैठक में अध्यक्ष ने सभी सभासदों के समक्ष विकास कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की, जिस पर सभासदों ने सहमति जताई और कहा कि अब उनके पास कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे विकास कार्यों में अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे।

इस बैठक में प्रमुख रूप से सभासद करम हुसैन, राम अचल प्रसाद, राजेश गुप्ता, विजय कनौजिया, सागर धवल, कमरुद्दीन शेख, प्रदीप नायक, वकील अहमद, राजकुमार नायक,निजामुद्दीन खान और विनय यादव उपस्थित रहे।
सभासदों और अध्यक्ष के बीच हुए बता दे कि इस संवाद और समाधान से नगर पंचायत सोनौली में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments