HomeLocalनारे के साथ सोनौली बार्डर पर हुआ पूर्व राजा का भव्य स्वागत

नारे के साथ सोनौली बार्डर पर हुआ पूर्व राजा का भव्य स्वागत

नेपाल में राजशाही समाप्त होने के बावजूद, नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को आज भी नेपाल के कई हिस्सों में आदर और सम्मान प्राप्त है

Krishna Gupta

Maharajganj:  नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह भारत दौरे पर निकले, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर से प्रवेश किया। इस दौरान नेपाल और भारत के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। सीमा पर मौजूद उनके समर्थकों और श्रद्धालुओं ने हाम्रो राजा हाम्रो देश प्रांण भंदा प्यारो छ: के नारे के साथ जयघोष लगाए। पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का भारत दौरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नेपाल राजघराने का गोरखनाथ पीठ और नाथ संप्रदाय से गहरा संबंध रहा है। इस पृष्ठभूमि में उनका यह दौरा दोनों देशों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा नेपाल के पूर्व राजा का काफिला सोनौली बॉर्डर से भारत में प्रवेश करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से आगे बढ़ा।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बड़ी संख्या में नेपाल और भारत के नागरिक उन्हें देखने और स्वागत करने के लिए सीमा पर मौजूद थे। ज्ञात हो कि नेपाल में राजशाही समाप्त होने के बावजूद, नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को आज भी नेपाल के कई हिस्सों में आदर और सम्मान प्राप्त है। उनके इस दौरे को नेपाल और भारत के बीच ऐतिहासिक और धार्मिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो नेपाल के पूर्व राजा प्रयागराज महाकुंभ भी जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments