HomeLocalनौतनवा सीमावर्ती गांव से तस्करी हेतु जा रही कपड़ों की खेप बरामद

नौतनवा सीमावर्ती गांव से तस्करी हेतु जा रही कपड़ों की खेप बरामद

इसी दौरान एक बाइक सवार कुछ सामान लेकर आता हुआ नजर आया. अभी जब तक उसे रुकने का इशारा करते वह बाइक और सामान वहीं छोड़कर फरार हो गया.

Krishna Gupta 

महराजगंज नौतनवा सीमावर्ती गांव से तस्करी हेतु जा रही कपड़ों की खेप बरामद.  बरामद बाइक एवं कपड़ों की खेप के साथ पुलिस व एसएसबी के जवान सौ. पुलिस क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बैरिहवा से दोपहर में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बाइक से तस्करी हेतु जा रहे कपड़ों की खेप को बरामद कर उसे जब्त कर लिया. वहीं तस्कर टीम को चकमा देकर नेपाल की ओर फरार हो गया. चौकी प्रभारी नौतनवा छोटेलाल ने बताया कि दोपहर वह अपने हमराही अनुज सिंह एवं एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद और उनकी टीम के साथ सीमावर्ती गांव बैरिहवा की तरफ गश्त कर रहे थे.

इसी दौरान एक बाइक सवार कुछ सामान लेकर आता हुआ नजर आया. अभी जब तक उसे रुकने का इशारा करते वह बाइक और सामान वहीं छोड़कर फरार हो गया. तस्कर को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह भागने में सफल रहा दोनों बोरियों में रखे सामान की जांच गई तो 635 अदद कपड़ा बरामद हुआ जिसे जब्त कर लिया गया. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद वाहन व कपड़ों की खेप को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सिपुर्द कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments