HomeLocalबच्चों ने एसएसबी के कार्यों और चुनौतियों को समझा

बच्चों ने एसएसबी के कार्यों और चुनौतियों को समझा

शस्त्र सीमा बल की 66 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी वरुण कुमार के नेतृत्व में सीमा चौकी डंडा हेड कैंप में प्रेरणा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Krishna Gupta

Nautanwa:सशस्त्र सीमा बल की 66 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी वरुण कुमार के नेतृत्व में सीमा चौकी डंडा हेड कैंप में प्रेरणा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर नौतनवा स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वितीय कमान अधिकारी / पशु चिकित्सक एसएसबी डा. सुशांत शहाजी पारकर ने सभी का परिचय प्राप्त कर किया।

इसमें विद्यालय की निदेशक अंजली त्रिपाठी की देखरेख में बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की और एसएसबी के कार्यों एवं उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझा और परखा। प्रेरणा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से एसएसबी जवानों ने समस्त बच्चों को हथियार और उसके कंट्रोल की विधि, बार्डर की ड्यूटी आदि विभिन्न बिंदुओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

इसके साथ ही एसएसबी की डाग स्क्वायड के द्वारा आप्टिकल क्रास के बारे में भी बताया। विद्यालय की निदेशक अंजली त्रिपाठी, प्रधानाचार्य एमडी डोनी, शिक्षिका प्रतिभा, संध्या, चंदा, शोभना, जैकी सिंह, निरीक्षक सामान्य जाकिर अली, उप निरीक्षक सामान्य महेंद्र कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments