Monday, August 4, 2025
Google search engine
HomeLocalबारात आने से पहले ही दूल्हा फरार, सदमे में आई मां-बेटी अस्पताल...

बारात आने से पहले ही दूल्हा फरार, सदमे में आई मां-बेटी अस्पताल में भर्ती

Krishna Gupta

नौतनवा कस्बे के एक वार्ड में उस समय मातम पसर गया जब शादी की सारी तैयारियों के बीच यह सूचना मिली कि दूल्हा बारात लाने के बजाय किसी और लड़की के साथ फरार हो गया। इस खबर से वधू पक्ष में कोहराम मच गया और दुल्हन व उसकी मां को गहरा सदमा लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार नौतनवा की एक युवती की शादी कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया पंडित पोस्ट लालपुर कोल्हुई महाराजगंज के मोहम्मद अशरफ के साथ तय हुई थी। घर पर शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। भोजन, बारात के स्वागत और विदाई की सारी व्यवस्थाएँ पूरी थीं लेकिन जब बारात आने की बात आयी तो खबर आई कि दूल्हा किसी अन्य लड़की को लेकर फरार हो गया।

इस खबर से दुल्हन पक्ष पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। खासतौर पर लड़की और उसकी मां को इतना गहरा सदमा लगा कि उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की पक्ष आर्थिक रूप से कमजोर होते हुए भी शादी की तैयारियों में कोई कमी नहीं रखना चाहता था लेकिन दूल्हे की इस हरकत ने उनकी सारी खुशियां छीन लीं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और संवेदना का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments