HomeLocalभड़के पूर्व विधायक विधायक ऋषि त्रिपाठी को देंगे लीगल नोटिस

भड़के पूर्व विधायक विधायक ऋषि त्रिपाठी को देंगे लीगल नोटिस

उन्होंने कहा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सदन में कहा कि नौतनवा में पिछले 40 वर्षों से गुंडों और माफियाओं का राज था।

Krishna Gupta

नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह विधायक ऋषि त्रिपाठी के सदन में दिए गए बयान से नाराज हो गए हैं। इसको लेकर उन्होंने आज अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सदन में कहा कि नौतनवा में पिछले 40 वर्षों से गुंडों और माफियाओं का राज था। इस बयान पर भड़कते हुए मुन्ना सिंह ने कहा मैं भी विधायक था लेकिन मैं न तो गुंडा हूं और न ही माफिया। अगर विधायक ने मुझे माफिया कहा है, हम उन्हें लीगल नोटिस भेजेंगे।

पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विधायक जी कहते हैं कि प्रदेश गुंडा-माफिया मुक्त हो गया है लेकिन हकीकत यह है कि सरकार मुस्लिम दबंगों को बर्दाश्त नहीं कर रही, जबकि तमाम बंदूकधारी भाजपा सरकार की शोभा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अच्छाई और बुराई का हिसाब 2027 के चुनाव में होगा तो सबकी अच्छाई और बुराई का पता लग जाएगा। पूर्व विधायक के इस बयान के बाद नौतनवा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है अब देखना होगा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments